Floating WhatsApp Button   WhatsApp Icon

Maiya Samman Yojana:: झारखंड सरकार ने किया बड़ा ऐलान, लाखों महिलाओं का नाम सूची से होगा बाहर

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। आपको बता दें कि यह योजना महिलाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को सरकार की ओर से ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी। लेकिन अब सरकार ने इसमें अहम बदलाव करते हुए लाखों महिलाओं का नाम इस योजना की सूची से हटाने का निर्णय लिया है।

अगर आप भी मैया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। इस लेख में हम विस्तार से बताएंगे कि किन महिलाओं का नाम इस योजना की सूची से हटाया जाएगा और आगे से किन्हें इसका लाभ मिलेगा।

मैया सम्मान योजना में बड़ा बदलाव

झारखंड सरकार ने मैया सम्मान योजना की पात्रता को लेकर नया निर्देश जारी किया है। अब इस योजना का लाभ सिर्फ वही महिलाएं उठा पाएंगी जो पात्रता के सभी नियमों पर खरी उतरेंगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि केवल उन्हीं महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जाएगा जिनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो और जिनका DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सक्रिय हो।

यानी कि जिन महिलाओं का वेरिफिकेशन सही पाया जाएगा, केवल उन्हें ही ₹2500 की सहायता राशि दी जाएगी।

लाभार्थियों के लिए बुरी खबर

यह बदलाव लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बुरी खबर साबित हो सकती है। क्योंकि सरकार ने साफ कहा है कि फर्जी तरीके से लाभ लेने वाली महिलाओं को अब इस योजना से बाहर कर दिया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि अब केवल वास्तविक जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं ही इसका लाभ उठा पाएंगी।

किन महिलाओं का नाम काटा जाएगा?

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस योजना से उन्हीं महिलाओं का नाम हटाया जाएगा:

जिनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है।

जिनका DBT सक्रिय नहीं है।

जो अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पहले से ले रही हैं।

ऐसी महिलाओं को इस योजना से वंचित कर दिया जाएगा और उन्हें अब आगे से ₹2500 की राशि नहीं मिलेगी। इस तरह अब मैया सम्मान योजना का लाभ केवल सही पात्र और योग्य महिलाओं को ही मिलेगा।

Leave a Comment