बच्चों को महीने की शुरुआत से ही छुट्टियों का इंतजार रहता है। सितंबर 2025 का महीना शुरू होते ही त्योहारों और अवकाशों की जानकारी सामने आ चुकी है। इस महीने ईद-ए-मिलाद, ओणम, दुर्गा पूजा और नवरात्रि जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे। इन्हीं त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां निर्धारित होंगी, जिससे बच्चे परिवार संग त्योहारों का पूरा आनंद ले सकेंगे।
School Holidays In September 2025
सितंबर का महीना आते ही देशभर में त्योहारों की रौनक शुरू हो जाती है। इस साल भी सितंबर 2025 में कई धार्मिक पर्व और उत्सव मनाए जाएंगे जिनका सीधा असर स्कूलों के अवकाश पर पड़ेगा। यह समय बच्चों को पढ़ाई से ब्रेक देने के साथ-साथ परंपराओं और परिवार के संग त्योहार मनाने का सुनहरा मौका भी देगा।
5 और 6 सितंबर को ईद-ए-मिलाद अवकाश
मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व ईद-ए-मिलाद सितंबर महीने में मनाया जाएगा। 5 और 6 सितंबर को पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक आयोजन होंगे। इस कारण उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में स्कूल बंद रहने की संभावना है।
छुट्टियों का कैलेंडर सितंबर 2025
सितंबर महीने का अवकाश कैलेंडर छात्रों और अभिभावकों दोनों के लिए खास है। इसकी मदद से त्योहारों की तैयारी, पारिवारिक कार्यक्रमों और पढ़ाई की योजना बनाई जा सकती है। साथ ही साल के अंतिम महीनों में आने वाली सर्दी की छुट्टियों का इंतजार भी बच्चों में रहेगा। वहीं, बैंक हॉलिडे देखकर लोग अपने जरूरी काम पहले ही निपटा सकते हैं।
सितंबर में मिलेंगी यह छुट्टियां
4 सितंबर – ओणम (केरल में क्षेत्रीय अवकाश)
5 सितंबर – मिलाद-उन-नबी (गजेटेड हॉलिडे)
12 सितंबर – ईद-ए-मिलाद के अगले दिन क्षेत्रीय अवकाश
21 सितंबर – रविवार का साप्ताहिक अवकाश + बतुकम्मा महोत्सव (क्षेत्रीय)
22 सितंबर – दुर्गा पूजा प्रारंभ, नवरात्रि स्थापना
23 सितंबर – महाराजा हरि सिंह जयंती (जम्मू-कश्मीर में अवकाश)
29 सितंबर – महा सप्तमी अवकाश
30 सितंबर – महा अष्टमी अवकाश
यूपी के स्कूलों में रहेंगी यह छुट्टियां
उत्तर प्रदेश में सितंबर महीने में मिलने वाले अवकाश इस प्रकार रहेंगे –
5 सितंबर 2025 : ईद-ए-मिलाद (12 वफात)
6 सितंबर 2025 : अनंत चतुर्दशी
17 सितंबर 2025 : विश्वकर्मा पूजा
इसके अलावा हर रविवार का साप्ताहिक अवकाश
कुल मिलाकर सितंबर 2025 में तीन प्रमुख सार्वजनिक छुट्टियां रहेंगी, जिनके उपलक्ष्य में स्कूल बंद रहेंगे।
हर राज्य में होगी अलग-अलग छुट्टियां
ध्यान दें कि स्कूल की छुट्टियां हर राज्य में एक जैसी नहीं होतीं। यह स्थानीय परंपरा, राज्य सरकार की गाइडलाइन और स्कूल बोर्ड पर निर्भर करती हैं। इसलिए पेरेंट्स और छात्रों को अपने-अपने स्कूल का आधिकारिक छुट्टी शेड्यूल जरूर चेक करना चाहिए। सितंबर में त्योहारों की वजह से अलग-अलग क्षेत्रों और राज्यों में पर्याप्त अवकाश मिलेंगे, हालांकि यह जरूरी नहीं है कि सभी छुट्टियां हर राज्य में लागू हों।